विकास में आगे निकली भाजपा सरकार : लाल सूरज
लेस्लीगंज पलामू : भाजपा नेता सह पूर्व पांकी विधानसभा प्रत्याशी लाल सूरज ने 2019 विधानसभा चुनाव को ले
लेस्लीगंज पलामू : भाजपा नेता सह पूर्व पांकी विधानसभा प्रत्याशी लाल सूरज ने 2019 विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प यात्रा शुरू की है। शुक्रवार को संकल्प यात्रा लेस्लीगंज के गुरियादामर गांव पहुंची, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने लाल सूरज का जमकर स्वागत किया। इस दौरान गांव में एक सभा भी आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए लाल सूरज ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। भाजपा सरकार विकास में काफी आगे निकल चुकी है। सरकार द्वारा कई विकास की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसे निगरानी करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की देन है की आज गरीबों को मुफ्त में गैस कनेक्शन मिल रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई योजनाएं आम लोगों के हित के लिए चलाई जा रही है।
यात्रा में ¨रकू ¨सह, दिनेश तिवारी, हीरा लाल, महेंद्र ¨सह, रामसेवक ठाकुर, मुखिया गुडी देवी, शिवशंकर ¨सह, लक्ष्मण ¨सह, कुलदीप ¨सह, विनय ¨सह, संजय यादव, यमुना ¨सह, जितेंद्र मेहता, मनोहर ¨सह समेत कई लोग शामिल थे।