आद्रा की बारिश ने दिए अच्छे संकेत
चैनपुर, पलामू : चढ़ते आद्रा नक्षत्र के साथ पलामू में गुरुवार की शाम बदरा झूम के बरसे। आसमान में उ
चैनपुर, पलामू : चढ़ते आद्रा नक्षत्र के साथ पलामू में गुरुवार की शाम बदरा झूम के बरसे। आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने मेघ गर्जना के साथ धरती की तपिश मिटाई। बारिश से लोगों को दिनभर की उमस भरी गर्मी से निजात मिली। साथ ही तापमान में गिरावट आई है। लोगों ने चैन की सांस ली है। बुधवार को पलामू जिले में मानसून की पहली पर हल्की बारिश हुई थी। चढ़ते आद्रा नक्षत्र की बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। समय पर बारिश होने से लोगों में अच्छी खेती किसानी की उम्मीद जगी है। कृषि संयंत्र सहेजे जाने लगे हैं। दो वर्षों से लगातार पड़ रही सुखाड़ के बाद आद्रा नक्षत्र की बारिश ने गृहस्थी के अच्छे संकेत दिए हैं।
इधर बारिश से मेदिनीनगर शहर के कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। सड़कों पर कूड़ा कचरा पसर गया है। शहर के मुख्य बाजार की स्थिति नारकीय बन गई है।