Move to Jagran APP

पांच चिकित्सकों के भरोसे दो अनुमंडल

मुर्तजा, मेदिनीनगर : पलामू जिले में हर दिन बढ़ती आबादी के साथ सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्

By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 12:59 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 12:59 AM (IST)
पांच चिकित्सकों के भरोसे दो अनुमंडल

मुर्तजा, मेदिनीनगर : पलामू जिले में हर दिन बढ़ती आबादी के साथ सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी हो रही है। जिले में चिकित्सकों का भारी टोटा है। महज 71 चिकित्सकों के कंधे पर पलामू जिले की लगभग 16 लाख आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेवारी है। अब भी पलामू के विभिन्न अस्पतालों में 88 चिकित्सकों का पद रिक्त पड़ा है। ऐसी स्थिति में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के कारण होने वाली परेशानियों को सहज समझा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2011-12 में पलामू जिले के जिला सदर अस्पताल समेत दो अनुमंडलीय व आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 756089 मरीजों की इलाज की गई। इसी तरह वर्ष 2012-13 में 712260, 2013-14 में 682851, 2014-15 में 790642 व 2015-16 के दिसंबर माह तक कुल आठ लाख 50 हजार 187 मरीजों का इलाज किया गया है। जून 2016 में तीन चिकित्सकों ने अपना योगदान दिया है। इसमें डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ, डॉ. विशाल गौरव व डॉ. प्रभात का नाम शामिल है। यहां बता दें कि पलामू प्रमंडलीय सदर अस्पताल में कुल 23 मेडिकल आफिसरों का पद सृजत होने के बावजूद महज 19 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। बिडंबना है कि हर वर्ष लगभग दो लाख मरीजों का इलाज करने वाला अस्पताल में भी चार चिकित्सकों का पद रिक्त पड़ा है।

loksabha election banner

इधर जिले के हुसैनाबाद व छतरपुर अनुमंडलीय क्षेत्र आज भी चिकित्सकों की कमी का रोना रो रहा है। अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में 14 चिकित्सा पदाधिकारियों का पद सृजित है।बावजूद इसके विपरीत डॉ. एसके रवि व डॉ. रत्नेश कुमार राम समेत महज दो चकित्सक कार्य कर रहे हैं। शेष 12 चिकित्सकों का पद रिक्त पड़ा हुआ है। कुछ ऐसी ही स्थिति छतरपुर अस्पताल की है। यहां 14 चिकित्सा पदाधकारियों का पद सृजित होने के बावजूद डॉ. प्रियंका कुमारी सिन्हा, डॉ. शंकर प्रसाद व डॉ. नंद कुमार पांडेय समेत महज तीन चिकित्सक कार्यरत हैं। शेष 11 पद आज भी खाली पड़े हैं। चिकित्सकों की भारी कमी के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बाक्स..कब कहां कितने मरीज आएं..

वित्तीय वर्ष - 2011-12 - 20012-13 - 2013-14 - 2014-15 - 2015-16

सदर अस्पताल मेदिनीनगर - 180973 - 179087 - 159318 - 211842 - 217806

हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल - 84876 - 86330 - 88985 - 102517 - 126024

छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल - 60365 - 46377 - 47574 - 52317 - 64156

विश्रामपुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - 43480 - 42285 - 40845 - 41777 - 49486

चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - 69016 - 72420 - 65280 - 69703 - 68827

हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - 87672 - 55138 - 50392 - 53165 - 53114

लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - 51772 - 60593 - 57187 - 72826 - 58556

मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - 30989 - 39775 - 34213 - 42820 - 86283

पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - 55838 - 44931 - 52055 - 51976 - 63809

पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - 57161 - 55003 - 48536 - 52699 - 63000

कुल मरीजों की संख्या - 756089 - 712260 - 682851 - 690642 - 850187

बाक्स : पलामू जिले में चिकित्सकों की भारी कमी है। यह सरकार के संज्ञान में है। जून माह में डॉ. गौरव विशाल, डॉ. आनंद व डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने योगदान दिया है। अगर के स्तर से चिकित्सकों की बहाली होगी तो यहां भी चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी।

डॉ. बी ¨मज, सिविल सर्जन, पलामू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.