Move to Jagran APP

पांच राज्यों के 10 जिलों में लगाएंगे दो लाख पौधे : कौशल

छतरपुर,पलामू : पांच राज्यों के 10 जिलों में दो लाख पौधों का वितरण सह रोपण कराएंगे। इसका शुभारंभ पलाम

By Edited By: Published: Thu, 23 Jun 2016 10:31 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2016 10:31 PM (IST)
पांच राज्यों के 10 जिलों में लगाएंगे दो लाख पौधे : कौशल

छतरपुर,पलामू : पांच राज्यों के 10 जिलों में दो लाख पौधों का वितरण सह रोपण कराएंगे। इसका शुभारंभ पलामू रेंज के डीआईजी साकेत कुमार ¨सह करेंगे।

loksabha election banner

उक्त बातें विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सह वनराखी मूवमेंट के अगुआ कौशल किशोर जायसवाल ने कही। वे गुरूवार को डाली पंचायत कौशल नगर स्थित पंचायत भवन में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। कहा कि पौधा वितरण सह रोपण का 47वां वर्ष पूरा हो गया है। प्रत्येक वर्ष की तरह पौधे लगाएं जाएंगे। इसमें बिहार के सिवान, बंगाल के व‌र्द्धमान, उड़ीसा के राउरकेला, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़, झारखंड के गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, लातेहार व पलामू को चयनित किया गया है। कहा कि पलामू प्रमंडल के सभी देव स्थलों, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों, कब्रिस्तान, एसपी बंगला, थाना परिसर व साप्ताहिक बाजार में पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जल संकट टालने व पर्यावरण बचाने के द्देश्य से 1968 में पहली बार अपनी भूमि पर 7.72 एकड़ पर पौधा लगाया गए। वह बड़ा होकर जंगल के रूप में तब्दील हो गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को पौधा लगाने को प्रेरित किया। ग्रामीण कहते थे कि अपनी जमीन पर जंगल लगाएंगे तो सरकार इसे ले लेगी। कहा कि 47 वर्ष से अभियान चलाकर नेपाल, भूटान समेत देश के 18 राज्य के सैकड़ों जिले में जागरूकता पैदा कर पौधा लगवाया है। कहा कि ¨जदा रहता है तो पर्यावरण धर्म के तहत पौधा लगाने व वन बचाने के अभियान में हर किसी को शामिल होना होगा।मौके पर डाली पंचायत के मुखिया अमित कुमार जायसवाल, उप मुखिया अफजल अंसारी, जुबेर अंसारी, सुचित कुमार, लल्लू प्रसाद, संस्था के जिलाध्यक्ष मीर परवेज अख्तर, रामजन्मयादव, गुलाम गौस आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.