पारदर्शिता से करें काम,नहीं होगी संसाधन की कमी : ¨सह
विश्रामपुर : पलामू- नगर विकास विभाग के अवर सचिव विश्वनाथ प्रताप ¨सह ने विश्रामपुर नप अधिकारियों व प्
विश्रामपुर : पलामू- नगर विकास विभाग के अवर सचिव विश्वनाथ प्रताप ¨सह ने विश्रामपुर नप अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री ¨सह नें विश्रामपुर नगर परिषद में चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय समस्याओं को सूचीबद्ध किया। समस्याओं के समाधान को ले सरकार से अपील करने की बात कही।. अवर सचिव के समक्ष नप प्रतिनिधियों ने जनोपयोगी मांग भी रखी। इस पर उन्होंने सार्थक पहल करने का भरोसा दिलाया। श्री ¨सह ने कहा कि काम में पारदर्शिता लाएं। संसाधनों की कोई कमी नही होने दी जाएगी।. सरकार नगर निकायों को विकसित करने के लिए गंभीर है। नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुदीन अंसारी व उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने अवर सचिव से विश्रामपुर नगर परिषद के विकास को विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग रखी। इसका सभी नगर पार्षदों ने समर्थन किया। कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति वंदना कुजूर ने विश्रामपुर नगर परिषद के विकास योजनाओं की अद्यतन जानकारी समीक्षा बैठक में रखी। बैठक में शहर प्रबंधक अफाक अहमद, नगर पार्षद किरण देवी, सुनिल कुमार चौधरी, अजय कुमार रवि, मजमुद्दीन अंसारी, सलमुद्दीन अंसारी, विजय कुमार रवि, संतोष राम, मुन्ना यादव, रामचंद्र साव, नप कर्मी अनिल कुमार, रमेश कुमार, नवीन पांडेय, शफीक अंसारी सहित सभी नप अधिकारी-कर्मचारी व वार्ड पार्षद मौजूद थे।
पेज चार..18 वर्ष के सभी युवक-युवतियों का मतदाता सूची में जोड़ें नाम
फोटो 27 डालपी 24
कैप्शन - बीएलओ के साथ बैठक करते छतरपुर एसडीओ अमरेंद्र सिन्हा
संसू, पाटन, पलामू : पाटन प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में मतदाता सुधार के लिए शुक्रवार को बीएलओ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता छतरपुर एसडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने की। इसमें उपस्थित बूथ लेवल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि मतदाता सूची में सुधार करना एक नियमित प्रक्रिया है। 2016 में 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले सभी मतदाताओं का नाम शामिल होना चाहिए। इन मतदाताओं का नाम रिपिट हुआ है उसका नाम हटाना मतदाता के पिता, पति के नाम में यदि त्रुटि है तो उसे दुरूस्त करने की प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। इस अवसर पर पाटन बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, हरेंद्र कुमार ¨सह, इकबाल हुसैन, अखिलेश ¨सह, महेंद्र ¨सह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर बीडीओ ने बीएलओ को इस गर्मी छुटी में यह कार्य संपन् कर लेने का निर्देश दिया।