मजदूरों का हो रहा शोषण : त्रिपाठी
मेदिनीनगर : जब राज तंत्र था तो जमींदार व राजा गरीबों व मजदूरों का शोषण करते थे। वर्तमान में यह काम स
मेदिनीनगर : जब राज तंत्र था तो जमींदार व राजा गरीबों व मजदूरों का शोषण करते थे। वर्तमान में यह काम सूबे की सरकार की रही है। उक्त बातें सूबे के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कही। वे गुरूवार को स्थानीय टाउन हाल में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के तत्वावधान में आयोजित मजदूर महाक्रांति महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि राज्य में राजतंत्र की भाति कार्य हो रहे हैं। यहां राजा के इशारे पर गरीब, मजदूर, किसानों का शोषण हो रहा है। मौेके पर यूनियन केंद्रीय महामंत्री राकेश कुमार ¨सह्र, सत्येंद्र पाल, प्रदीप प्रजापति, लखन ¨सह, महेंद्र ¨सह, मनोज पांडेय, सत्येंद्र तिवारी, अर¨वद कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरूआत गायक उमाशंकर ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत कर मजदूरों का हौसला अफजाई की।