शराब भगाओ, गांव बचाओ..
सतबरवा, पलामू : सतबरवा प्रखंड के खामडीह गांव से सटे लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रजहरा गांव के दर्जनों
सतबरवा, पलामू : सतबरवा प्रखंड के खामडीह गांव से सटे लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रजहरा गांव के दर्जनों महिलाओं ने शराब बंद कराने को ले गुरूवार को लाठी-डंडे के साथ रैली निकाली। इस दौरान शराब पीना बंद करो, ¨जदगी खुशहाल बनाओ, शराब भगाओ, गांव बचाओ जैसे नारे लगाते हुए पूरे रजहरा गांव में रैली भ्रमण किया। संपूर्ण ग्राम विकास केंद्र की अध्यक्ष रूबी देवी ने कहा कि शराब गरीबों के लिए अभिशाप है। शराब के कारण कई लोगों की असमय मृत्यु हो गई। गांव में पूरी तरह शराब बंद करना ही हम महिलाओं का लक्ष्य है। इसे लेकर बुधवार को गांव में बैठक की गई थी। जल्द ही लेस्लीगज थाना पुलिस से सहयोग मांगा जाएगा। इस दौरान चिलचिलाती धूम में दर्जनों महिलाओं ने जुलूस निकाल कर शराब बंद करने व शराब नहीं पीने की हिदायत दी। महिलाओं ने झारखंड सरकार से शराब पूरी तरह बंद करने की मांग की। इस अभियान में किरण देवी, पूनम देवी, देवंती, जीरा देवी, अंजु देवी, गीता देवी, उषा देवी, उमपति देवी, ¨बदा देवी समेत दर्जनों महिला शामिल थीं।