अनियंत्रित बस ने टेंपो में मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल
छतरपुर, पलामू : डालटनगंज-छतरपुर एनएच 98 मुख्य मार्ग पर छतरपुर प्रखंड के नाग बाबा के समीप बुधवार की स
छतरपुर, पलामू : डालटनगंज-छतरपुर एनएच 98 मुख्य मार्ग पर छतरपुर प्रखंड के नाग बाबा के समीप बुधवार की सुबह को जेपीएस बस अनियंत्रित होकर एक टेंपो का धक्का मार दिया। इससे टेंपो पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया। इनमें से कई गंभीर रूप से घायलों को मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सिलदाग की तरफ से टेंपो आ रहा था। इसी दौरान जेपीएस बस भी आ रही थी। अचानक टेंपो से साइड लेने के क्रम में टेंपो बस की चपेट में आ गया। इससे टेंपो सवार यात्री जख्मी हो गए। तत्काल ग्रामीणों ने घायलों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में सुदर्शन रजक, मलिकतम रजक, विनती देवी, महेंद्र रजक, लीलावती देवी, ¨प्रस कुमार, धर्मेंद्र रजक शामिल हैं।