क्षेत्र के विकास के लिए रहेंगे प्रतिबद्ध : आलोक
चैनपुर, पलामू : भाजपा की सरकार में विकास की गंगा बह रही है। धरातल पर विकास दिखने लगा है। क्षेत्र
चैनपुर, पलामू : भाजपा की सरकार में विकास की गंगा बह रही है। धरातल पर विकास दिखने लगा है। क्षेत्र के विकास के प्रति वे कृतसंकल्पित हैं। उक्त बातें स्थानीय विधायक सह झारखंड राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष आलोक चौरसिया ने कही। वे बुधवार को शाहपुर स्थित महिला प्रशिक्षण भवन में आयोजित भाजपा की विधानसभास्तरीय कार्यकर्ता बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 माह के अल्पकाल में उन्होंने विकास की मिसाल कायम की है। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया है। मेदिनीनगर शहर का लीज नवीनीकरण, द्वितीय फेज का पानी सप्लाई, मेडिकल व इंजीनिय¨रग कालेज आदि को ले वे निरंतर प्रयासरत हैं। श्री चौरसिया ने कहा कि हर हाथ को काम व खेत को पानी व सभी के मान-सम्मान की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने सांगठनिक चर्चा करते हुए पार्टी को और मजबूती प्रदान करने की बात कही।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामनारायण दूबे ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आमजनों तक केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताएं। साथ ही सरकार संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। कहा कि भाजपा अपनी चुनावी वायदों को पूरा कर रही है। श्री दूबे ने गांव-गांव तक लोगों को भाजपा से जोड़ने की बात कही। बैठक में 16 जून को स्व. अनिल चौरसिया की पुण्यतिथि मनाने की तैयारी पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में पूर्व जिप उपाध्यक्ष बिनोद ¨सह, नीलू मिश्रा, जिप सदस्य वाल्टन डोडराय, शैलेंद्र कुमार शैलू व विकास चौरसिया, दीप्ति शरण, रामनाथ चंद्रवंशी, शिवप्रसाद यादव, अमलेश्वर दूबे, दुर्गा जौहरी, उदय शुक्ला, गुलाब भुइयां समेत कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।
संचालन मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष भीष्म चौरसिया ने किया। बैठक में चैनपुर उपप्रमुख मो.नौशाद,पूर्व जिप सदस्य रामलव चौरसिया, श्यामा द्विवेदी, दीपक तिवारी, पंकज जायसवाल, मुखिया अशेष चौरसिया व नंदू ¨सह, एकराम अंसारी, युगल किशोर ¨सह, दयानंद चौधरी, शमीम अंसारी, रामकरेश चौरसिया, अयूब अंसारी, सुनील ¨सह, हृदया ¨सह, दिलीप यादव समेत बड़ी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।