Move to Jagran APP

स्थानीय नीति के खिलाफ झामुमो ने किया प्रदर्शन

विश्रामपुर, पलामू : सूबे में स्थापित भाजपानीत सरकार विकास विरोधी है। झारखंड के लोगों की समुचित विकास

By Edited By: Published: Wed, 04 May 2016 07:16 PM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 07:16 PM (IST)
स्थानीय नीति के खिलाफ झामुमो ने किया प्रदर्शन

विश्रामपुर, पलामू : सूबे में स्थापित भाजपानीत सरकार विकास विरोधी है। झारखंड के लोगों की समुचित विकास से सरकार का कोई वास्ता नही। विरोध के बाद भी बाहरी को लाभ पहुंचाने के लिए त्रुटिपूर्ण स्थानीय नीति लागू कर दी है। इसे झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा। उक्त बातें विश्रामपुर प्रखंड प्रभारी अनवर हुसैन ने कही। वे विश्रामपुर में पार्टी की स्थानीय नीति के विरोध में आयोजित एक दिनी धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा ने बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अपनी मर्जी से स्थानीय नीति लागू कर दी। कहा कि सूबे में चारों ओर पानी की हाहाकार मची है। बावजूद सरकार व प्रशासन गहरी नींद में है। कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला चरम पर है। इसे रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है। झामुमो चुप नही बैठने वाली पार्टी है। सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

loksabha election banner

इससे पूर्व विश्रामपुर में स्थानीय नीति लागू किए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्रामपुर व रेहला में जुलूस के रूप में पदयात्रा किया। सरकार विरोधी नारे लगाए। जुलूस विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचा। यहां घंटों बैठकर लोगों ने घरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश मेहता व संचालन इमामुल हक ने किया। प्रखंड में व्याप्त समस्याओं को ले पांच सूत्री मांग पर राज्यपाल के नाम विश्रामपुर बीडीओ को सौंपा। धरना में सरवर अंसारी, उपेंद्र प्रजापति समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.