आर्म्स सत्यापन का कार्य शुरू
मेदिनीनगर : पांकी उप चुनाव को देखते हुए शहर थाना पुलिस ने आर्म्स सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया
By Edited By: Published: Tue, 03 May 2016 07:43 PM (IST)Updated: Tue, 03 May 2016 07:43 PM (IST)
मेदिनीनगर : पांकी उप चुनाव को देखते हुए शहर थाना पुलिस ने आर्म्स सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया है। अब तक 112 लाइसेंसधारियों के हथियारों का सत्यापन हो चुका है। शहर थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय ने कहा कि यदि समय रहते लाइसेंसधारी अपने हथियारों का सत्यापन शहर थाना में नहीं कराते हैं तो उनके हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की प्रतिक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सत्यापन कार्य चलाया जा रहा है। सभी लाइसेंसी धारकों को सूचना पूर्व में ही दे दी गई है। हथियार जमा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें