पलामू से उठेगी पूर्ण शराब बंदी की मांग
मेदिनीनगर : जनता दल यूनाईटेड का प्रमंडलीय सम्मलेन आगामी 22 मई स्थानीय शिवाजी मैदान में आयोजित किया
मेदिनीनगर : जनता दल यूनाईटेड का प्रमंडलीय सम्मलेन आगामी 22 मई स्थानीय शिवाजी मैदान में आयोजित किया गया है। यहां से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष झारखंड में पूर्ण शराब बंदी का आह्वान करेंगे। यह बाते पूर्व मंत्री सह जद यू नेत्री सुधा चौधरी ने दी है। वे शनिवार को बेलवाटिका स्थित डालमिया भवन में आयोजित बैठक को संबोघित कर रही थी। इसका संचालन ¨चटू मेहता ने किया।
श्रीमती चौधरी ने कहां कि सम्मलेन ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता कृतसंल्पित है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं को जोन में बांट कर उनकी जवाबदेही तय कर ली गई है। सुधा ने कहा कि जिस प्रकार से जदयू के सीएम नीतिश कुमार ने बिहार में शराबबंदी कराया है, उसे लेकर महिलाओं में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने झारखंड में भी आने वाले समय में शराबबंदी कराने का निर्णय सरकार से कराने को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। मौके पर सुनिता देवी, किरण देवी, ममता देवी, ¨पकी देवी, प्रभा देवी, रंभा देवी, चंपा देवी, रहमतुल्ला, महताब, रवींद्र कुमार सहित जदयू के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।