पांकी उपचुनाव में लगाए जाएंगे 1400 मतदानकर्मी
मेदिनीनगर : पांकी विस उपचुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वीप कोषांग को आवश्य
मेदिनीनगर : पांकी विस उपचुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वीप कोषांग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह विस क्षेत्र के सभी प्रखंडों में दो-दो आदर्श मतदान केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते ने शनिवार को परिसदन में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उपचुनाव की तैयारियों से संबंधित पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से ¨बदुवार विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सभी कार्यो को पूरी संवेदनशीलता के साथ करने का निर्देश दिया। गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारी, सभी मतदान केन्द्रो पर पेयजल की व्यवस्था, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था आदि का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि स्वीप कोषांग से मतदाता जागरूकता के लिए चार वैन का परिचालन किया जा रहा है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प है। बताया कि प्रखंडवार जोन, उड़नदस्ता, सेक्टर आफिसर की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। साथ ही सभी मतदान केंद्रो का जांच कर लिया गया है। बताया कि मतदान केंद्रो का भौतिक सत्यापन करा लिया गया है। कुल 1400 मतदान कर्मियों को चुनाव कार्य में लगाया जाएगा। बताया कि सब जोनल एवं जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जा रही है तथा मतगणना कर्मियों के प्रतिनियुक्ति के लिए डाटा-बेस तैयार है।
बैठक में प्रशिक्षण, मतदान सामग्री, इवीएम की व्यवस्था एवं रैंडमाइजेशन बैलेट पेपर की व्यवस्था पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि धारा 144 के तहत 488 केस दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है।
बैठक में आईजी स्पेशल ब्रांच अनुराग गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अरूण एक्का, निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।