मंडल डैम के लिए पैसे नहीं दे रही है बिहार सरकार
मेदिनीनगर : प्रमंडल के बहुप्रतीक्षित मंडल डैम के लिए बिहार सरकार राशि उपलब्ध नहीं करा रही है। इस कार
मेदिनीनगर : प्रमंडल के बहुप्रतीक्षित मंडल डैम के लिए बिहार सरकार राशि उपलब्ध नहीं करा रही है। इस कारण डैम के अधूरे काम को पूरा करने का काम शुरू नहीं किया जा सका है। इस हालात से निपटने के लिए पलामू सांसद विष्णु दयाल राम सहित पांच अन्य सांसदों ने प्रधान मंत्री से मिलने का समय मांगा है, ताकि मंडल डैम पर कोई सकारात्मक पहल की जा सके। यह बातें पलामू सांसद वीडी राम ने कही। वे शनिवार को अपने डीआरडीए स्थित कार्यालय में संवाददाताओं से मुखातिब थे। कहा कि यह सर्वविदित हैं कि पलामू प्रमंडल के ¨सचाई व पेयजल की आवश्यकता को पूर्ण करने में मंडल डैम का क्या महत्व है। चूकि इस योजना का पूरा करने के लिए बिहार सरकार को 90 प्रतिशत राशि देनी है, इसलिए विवश हो कर प्रधानमंत्री जी से मिलने के लिए समय मांगा गया है। वैसे वे खुद अपने स्तर से क्षेत्र में सुखाड़ से निपटने के लिए संसद में लगातार प्रश्न उठाते रहे हैं। इसका परिणाम है कि केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन ¨सह ने झारखंड को सूखा से निपटने के लिए 336.94 करोड़ की पहली किस्त की राशि विमुक्त कर दी है। पहले ही राज्य की रघुवर सरकार ने सूबे के 22 जिलों को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। साथ ही पलामू में 13 हजार डोभा व गढ़वा जिले में 20 हजार डोभा व तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा पेयजल संकट से निपटने के लिए ठोस पहल की जा रही है। इसके तहत 550 नए हैंडपंप लगाने व 1219 हैंडपंपों की विशेष मरम्मत व 2900 सड़े पाइपों का बदल कर नलकूपों को चालू कराया जा रहा है। मौके पर छतरपुर विधायक राधा कृष्ण किशोर, सांसद प्रतिनिधि मंगल ¨सह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।