Move to Jagran APP

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भंडारे के साथ संपन्न

हुसैनाबाद, पलामू : अनुमंडल के हैदरनगर प्रखंड के ¨सघना गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 08:10 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 08:10 PM (IST)
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भंडारे के साथ संपन्न

हुसैनाबाद, पलामू : अनुमंडल के हैदरनगर प्रखंड के ¨सघना गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सोल्लास संपन्न हुआ। इस अवसर पर महायज्ञ में पधारे आचार्यों की विदाई व भंडारे का आयोजन किया गया। बताते चलें कि स्थानीय देवी मंदिर के द्यितीय वर्षगांड के मौके पर महायज्ञ का आयोजन किया गया था। इस यज्ञ की खास बात यह रही कि विभिन्न समुदाय के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसे सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। यज्ञ के दौरान हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार ¨सह यादव व हैदरनगर के जिला पार्षद सच्चिदानंद ¨सह उर्फ सत्या ¨सह ने भी पहुंचकर यज्ञ को सफल बनाने में सहयोग दिया। हैदरनगर प्रखंड के उप प्रमुख कमर रजा, मोकहर कला पंचायत के मुखिया सफीउल्लाह खां सहित पंचायत के सभी लोगों ने यज्ञ को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। उपप्रमुख कमर रजा ने कहा कि यज्ञ के लिए हम सभी धर्म के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। मुखिया सफीउल्लाह खां ने भी यज्ञ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बाहर से आए आगंतुकों के ठहरने आदि की अपनी ओर से व्यवस्था की। महायज्ञ का आयोजन श्री श्री 1008 श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य जीयर स्वामी जी के निर्देशन में धनंजय कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में किया गया। यज्ञ में प्रवचन के लिये पधारे विद्वान मिलन पाठक व अशोक पाठक की अमृतवाणी का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। यज्ञ में उप प्रमुख व मुखिया के साथ नरेंद्र ¨सह, कमलेश विश्वकर्मा, बलेश ¨सह, पंकज ¨सह, महेंद्र पासवान, सेवानिवृत शिक्षक भोला पासवान, नवीन लाल, यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष रामजी यादव, सुदेश्वर राम, अशोक पासवान, रामचंद्र राम, प्रवेश राम, सीताराम यादव, सरजु यादव के अलावा उप मुखिया अशोक राम, हारूण खां, रिजवान खां, गणेश राम, मसनून खां, सुलतान खां, शफीक शाह सहित कई लोगों ने अपना योगदान दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.