न्यायिक पदाधिकारियों का हुआ तबादला व पदस्थापन
मेदिनीनगर : झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अनिल कुमार चौधरी की जारी अधिसूचना से पलामू जिला
By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 07:23 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 07:23 PM (IST)
मेदिनीनगर : झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अनिल कुमार चौधरी की जारी अधिसूचना से पलामू जिला में पदस्थापित जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशों का स्थानांतरण व पदस्थापना की गई है। अधिसूचना के अनुसार गिरजेश कुमार दूबे को डालटनगंज से गढ़वा, विश्वनाथ शुक्ला को रांची व संजय कुमार वन को धनबाद स्थानांतरित किया गया है। धनबाद के अपर जिला सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार पाठक को डालटनगंज, पंकज कुमार टू को गोड्डा से डालटनगंज, गिरिशचंद्र सिन्हा को सरायकेला से डालटनगंज व राकेश कुमार सिन्हा को हजारीबाग से डालटनंगज व्यवहार न्यायालय में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें