वाहन पेड़ से टकराया,पांच घायल
सतबरवा,पलामू : सतबरवा प्रखंड के एनएच 75 मेदिनीनगर-रांची मुख्य पथ स्थित ताबर गांव के निकट एक चारपहिया
By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 07:22 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 07:22 PM (IST)
सतबरवा,पलामू : सतबरवा प्रखंड के एनएच 75 मेदिनीनगर-रांची मुख्य पथ स्थित ताबर गांव के निकट एक चारपहिया वाहन पीपल पेड़ से टकरा गया। इसमें पांच लोग गंभीररूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना शुक्रवार रात की है। इधर सूचना मिलते ही सतबरवा ओपी प्रभारी राकेश कुमार रवि घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ एसयूभी वाहन को जब्त कर लिया गया है। घायलों में मेदिनीनगर के आबादगंज निवासी अमन ¨सह का नाम शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें