प्रत्याशी समर्थकों ने की दंपत्ति की पिटाई
विश्रामपुर : विश्रामपुर प्रखंड के पंजरीकला के एक मुखिया प्रत्याशी के खिलाफ एक दंपती ने मारपीट का माम
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 07:56 PM (IST)
विश्रामपुर : विश्रामपुर प्रखंड के पंजरीकला के एक मुखिया प्रत्याशी के खिलाफ एक दंपती ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोप है कि पंजरीकला पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रभूनाथ दुबे के समर्थक भंडार गाव निवासी अमित पाडेय व भीम पाडेय ने नौडीहा ग्राम के सुरेश सिंह व उसकी पत्नी कुंती देवी को पीटा। दोनों आरोपी प्रभूनाथ दुबे के पक्ष में मतदान करने को कह रहे थे। मतदान नहीं करने के बात कहने पर दोनो भाइयों ने सुरेश सिंह व कुंती देवी की जमकर पिटाई कर दी। इसमे कुंती देवी का हाथ व अंगूली टूट गई। इसके बाद पीड़ित महिला ने अमित व भीम के खिलाफ विश्रामपुर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें