Move to Jagran APP

एक अदद पार्क को तरस रहे शहरवासी

मुर्तजा आमिर, मेदिनीनगर : पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर शहरवासियों के लिए फुर्सत के दो पल बिता

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 07:16 PM (IST)
एक अदद पार्क को तरस रहे शहरवासी

मुर्तजा आमिर, मेदिनीनगर : पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर शहरवासियों के लिए फुर्सत के दो पल बिताना मुहाल हो गया है। बड़े शहरों से आने वाले रिश्तेदारों व मेहमानों के आगे सिर झुकाना शहरवासियों की मजबूरी बन गई है। दरअसल, नगर परिषद क्षेत्र अब नगर निगम बनने की दहलीज पर है। बावजूद इतने बड़े क्षेत्र में ढंग का एक पार्क भी नहीं है। इस कारण शहरवासियों को अपने बच्चों व मेहमानों के आगे शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है। शहरवासी महज एक पार्क को तरस रहे हैं। एक पार्क का मोहताज मेदिनीनगर अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है। स्थानीय थाना रोड स्थित अंबेडकर पार्क का बड़ा तालाब व नवकेतन सिनेमा हाल रोड स्थित पार्क की दयनीय स्थिति का जायजा लेने वाला भी कोई नहीं है। स्थानीय सांसद व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पार्क निर्माण की दिशा में कोई पहल तक नहीं की है। इससे शहरवासियों में काफी नाराजगी व्याप्त है। दरअसल, वर्षों पूर्व पार्क की साफ-सफाई व मरम्मत कराई गई थी। फिलहाल पार्क बदतर स्थिति में है। लोगों में जागरूकता का अभाव व प्रशासनिक लापरवाही के कारण पार्क की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

loksabha election banner

इधर, शहर के दोनों तालाबों का हाल बदहाल है। समुचित देखरेख के अभाव में तालाब का दुरूपयोग किया जा रहा है। स्थानीय थाना रोड स्थित तालाब तो नाला में तब्दील होता जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थलों से निकलने वाले अवशेष व अन्य गंदगी को इसी तालाब में डंप किया जाता है। बावजूद इसे रोकने की दिशा में नगर परिषद प्रबंधन व जिला प्रशासन अपने स्तर से कोई कार्रवाई करते नहीं दिख रहा है। स्थानीय नावाटोली स्थित तालाब की स्थिति भी दयनीय है। तालाबों में चहुंओर गंदगी का अंबार लगा है। तालाब के इर्द-गिर्द फैली गंदगी से उठ रहे दुर्गंध के कारण आम राहगीर व निवासी परेशान हैं। बावजूद शहर के बीचोबीच स्थित तालाबों की स्थित पर प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं है।

---------------

शहर के तालाबों की स्थिति जरूर बदहाल है। इसमें सुधार की जरूरत है। प्रयास होगा कि शहरवासियों को एक वर्ष के भीतर एक पार्क उपलब्ध कराकर बड़ा तोहफा दिया जाए। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।

परमेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष, नगर परिषद, मेदिनीनगर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.