गुरू के बिना ज्ञान अधूरा
हैदरनगर : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को हैदरनगर बाजार स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में सत्संग क
हैदरनगर : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को हैदरनगर बाजार स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में सत्संग का आयोजन किया गया। ब्रह्म विद्या विहंगम योग के गुरू भाई-बहनों ने इसमें भाग लिया। सतसंग की शुरुआत सदाफलदेव जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मौके पर स्वर्वेद पाठ, भजन कीर्तन के बाद शांति पाठ किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान अधूरा होता है। सत्संग से ही ज्ञान का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि मोक्ष की प्राप्ति के लिए एकदिन सबको गुरू के शरण में जाना पड़ता है। इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि ब्रहम विद्या विहंगम योग एक ऐसा ही योग का मार्ग दिखाता है। इससे लोग सदगुरू का दर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि सद्गुरू कृपा के बिना एक तिल नहीं हिल सकता।
मौके पर उपदेष्टा दशरथ चंद्रवंशी, परामर्शक सीताराम मेहता, आश्रम प्रतिनिधि श्यामा पटवा, सेवा प्रभारी सुचित कुमार, राजीव शर्मा, महिला प्रभारी सुलोचनी देवी, ¨वदा देवी, सुशीला देवी, सीमा देवी, रुक्मणि देवी, ¨चता देवी, लक्ष्मण प्रजापति समेत बड़ी संख्या में गुरू भाई-बहन उपस्थित थे।