पांकी के जनसेवक पर यौन शौषण का मामला दर्ज
मेदिनीनगर : स्थानीय महिला थाना में पांकी प्रखंड के जनसेवक अमित कुमार उर्फ ¨टकू के विरुद्ध अनुसूचित ज
मेदिनीनगर : स्थानीय महिला थाना में पांकी प्रखंड के जनसेवक अमित कुमार उर्फ ¨टकू के विरुद्ध अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में पीड़िता ने एक सप्ताह पूर्व थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया। प्राथमिकी में पीड़िता ने वर्ष 2010 के 15 अगस्त से शादी का झांसा देकर अपने साथ शारिरीक संबंध बनाए जाने की बात कही है। शादी की बात करने पर आरोपी हमेशा से टालता रहा। थक हार कर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। घर वालों ने भी शादी के लिए बात किया। बावजूद इसके कोई हल नहीं निकल सका। आरोपी ने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।