कन्या मवि की छत का निचला हिस्सा गिरा
पांडू, पलामू : प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मवि के छत का निचला हिस्सा गुरूवार को गिर गया। इसमें दर्जन
पांडू, पलामू : प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मवि के छत का निचला हिस्सा गुरूवार को गिर गया। इसमें दर्जनों बच्चे बाल-बाल बच गए। यह स्कूल लगभग 30 वर्ष पूर्व
बना है। स्कूल भवन की स्थिति जर्जर हो गई है। इस संबंध में विद्यालय की माता समिति अध्यक्ष बबीता देवी ने बताया कि विद्यालय का पूर्व में निर्मित भवन काफी जर्जर हो चुका है। इस कारण विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के ऊपर छत के जर्जर हिस्सा गिरने का भय रहता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुधा पांडेय ने बताया कि विद्यालय भवन की जर्जरता के संबंध में कई मर्तबा लिखित रूप से विभागीय पदाधिकारी को जानकारी दी है। कहा कि इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में भी उक्त भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए नए भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया है। कहा कि कमरा के अभाव के कारण जर्जर भवन में ही कार्यालय का कार्य भी किया जाता है।