ओझा कह जबरन ले गए भूत मेला, दुर्घटना में हुई मौत
नौडीहा, पलामू : नौडीहा थाना क्षेत्र के नामुदाग पंचायत के छतरपुर-डुमरिया मुख्य पथ के रबदा मोड़ पर रविव
By Edited By: Published: Mon, 05 Oct 2015 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2015 05:42 PM (IST)
नौडीहा, पलामू : नौडीहा थाना क्षेत्र के नामुदाग पंचायत के छतरपुर-डुमरिया मुख्य पथ के रबदा मोड़ पर रविवार की शाम एक टेंपो पलट गया। इसमें नंदकेश्वर साव की मौत हो गई। मृतक छतरपुर थाना क्षेत्र के मंड़वा पंचायत के रजहा का निवासी था। इस दुर्घटना में मुनेश्वर साव की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल ले गए। बताया जाता है कि वे सभी झरिवा नदी के पास लगे भूत मेला से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार मुनेश्वर साव व उसकी पत्नी गांव के नंदकेश्वर साव को ओझा बताते हुए पकड़कर जबरदस्ती भूत मेला में लाए थे। मेले से लौटने के क्रम में हुई दुर्घटना में नंदकेश्वर की मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें