.पलामू में असरदार रहा हड़ताल
मेदिनीनगर : श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में दस प्रमुख ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी बंद का
मेदिनीनगर : श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में दस प्रमुख ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी बंद का बुधवार को जिले में खासा असर देखा गया। डाकघरों व विभिन्न बीमा कार्यालयों में जहां ताले लटके रहे। राष्ट़ीयकृत बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ। हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुई। रेल यूनियनों के हड़ताल का समर्थन देने से रेल परिचालन तो बाधित नहीं हुआ, लेकिन रेलकर्मी सामान्य कामकाज से दूर रहे। इधर, हड़ताल के समर्थन में समन्वय समिति ने जिला समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। हड़ताली केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे। बाद में जुलूस एक नुक्कड़ सभा में परिवर्तित हो गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में बदलाव कर अपनी मंशा को उजागर कर दी है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।