अस्पताल में भी दिखा हड़ताल का असर
लेस्लीगंज, पलामू : मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन व सेवा क्षेत्र के विभिन्न फेडरेशनों के संयुक्त आह्वा
लेस्लीगंज, पलामू : मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन व सेवा क्षेत्र के विभिन्न फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान पर लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी बुधवार को सामूहिक हड़ताल पर रहे। स्वास्थ्यकर्मियों ने काला बिल्ला लगाया और अस्पताल के मुख्य द्वार के समक्ष बैठ गए। इस दौरान लोगों ने सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए आलोचना की। इस दौरान कर्मी इंकलाब ¨जदाबाद, मजदूर यूनियन ¨जदाबाद, अनुबंधकर्मियों को स्थायी करो.. जैसे नारे लगाते रहे।
मौके पर झारखंड अराजपत्रित जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार, राजकुमार ¨सह, मो. शाकिर, एएनएम सुनीता कुमारी, सुलेखा कुमारी, पार्वती देवी, कामेश्वर ¨सह, चंद्रप्रकाश तिवारी, पंकज कुमार, शंकर भगत, अजीत कुमार, मुन्ना शर्मा, सुषमा कुंअर, सुनील कुमार, विजय प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे।