15 नवंबर से शुरू करें आनलाईन म्यूटेशन
मेदिनीनगर: जिले में आगामी 15 नवंबर से आनलाइन म्यूटेशन का कार्य शुरू हो जाएगा। इस बावत झारखंड के मुख
मेदिनीनगर: जिले में आगामी 15 नवंबर से आनलाइन म्यूटेशन का कार्य शुरू हो जाएगा। इस बावत झारखंड के मुख्यमंत्री के सचिव एसके वर्णवाल ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से जिले की तैयारी की जानकारी प्राप्त की। पलामू के उपायुक्त के. श्रीनिवासन ने बताया कि जिले में आनलाईन म्यूटेशन का काम 15 नवम्बर तक शुरू हो जायेगा। पहले चरण में यह काम जिले के हुसैनाबाद, हरिहरगंज व मोहम्मदगंज अंचलों में शुरू होगा। इससे जुड़े इंडेक्स रजिस्टर व नेशनल ऑपटिकल साईबर नेटवर्क आदि की भी जानकारी प्राप्त की गयी। बताया गया कि आनलाईन म्यूटेशन के लिए तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। सचिव श्री वर्णवाल ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में लगाए जाने वाले मोबाइल टावरों की अद्यतन स्थिति पूछा। बताया गया कि कुल 72 टावर लगाए जाने थे। इसमें 52 पर शुरू हो गया है। शेष के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है। दूर संचार विभाग से तकनीकी मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर अवर समाहर्ता मोहित मुक्ति मंजर, एडीएम लालचंद डाडेल, डीआईओ रणधीर ¨सह, डीईओ रतन कुमार महावर, जिला अवर निबंधक आदि उपस्थित थे।