पलामू के एक हजार प्रावि में लटके ताले
जेएनएन, मेदिनीनगर: पलामू के पारा शिक्षक समन्वय समिति के मंगलवार से हड़ताल पर चले गए। इससे जिला के 153
जेएनएन, मेदिनीनगर: पलामू के पारा शिक्षक समन्वय समिति के मंगलवार से हड़ताल पर चले गए। इससे जिला के 1535 में एक हजार न्यू प्राथमिक विद्यालय में ताला लटक गया। हड़ताल का प्रभाव सरकारी विद्यालयों पर भी पड़ा है। शिक्षक सेवा स्थायी रने व वेतनमान की मांगो को ले अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इधर एक गुट के हड़ताल पर नहीं जाने से हड़ताल को धक्का लगा है। इधर विश्रामपुर,हुसैनाबाद, नावाबाजार,हरिहरगंज,पाटन,पांकी,लेस्लीगंज,सतबरवा,चैनपुर,पांडू,उंटारी रोड,छतरपुर आदि प्रखंड में भी शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। करीब एक हजार विद्यालयों में पठन-पाठन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्कूली बच्चों के लिए चलाई गई सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना मध्याह्न भोजन भी बाधित हो गया है। इधर शिक्षा अधिकारी की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे अभियान विद्यालयों में ताले लटकने लगे हैं। सरकारी विद्यालयों में कार्यरत पारा शिक्षक भी हड़ताल में शामिल है। सभी अभियान विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सहित मध्याह्न भोजन प्रभावित है। मालूम हो कि इस बार पारा शिक्षकों का एक गुट आंदोलन को ले कमर को कस लिया है। सभी सरकार से आर-पार की लड़ाई को लड़ने को तैयार है।
बाक्स: हड़ताल का पलामू में काफी असर है। एक हजार विद्यालयों में ताला लटक गया है।
सुरेंद्र कुमार पांडेय,अध्यक्ष,झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षक संघ,पलामू प्रमंडल
बाक्स: पलामू के सभी बीइइओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने लगी है। हड़ताल के कारण कई विद्यालयों के बंद होने की सूचना है। वैसे वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
रामप्रसाद मंडल,डीएसई,पलामू।