भूमि विवाद में वृद्ध किसान की हत्या
हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के काजरात नावाडीह गांव में गुरूवार की रात अज्ञात लोगों ने
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 06:26 PM (IST)
हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के काजरात नावाडीह गांव में गुरूवार की रात अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि काजरात नावाडीह गांव के 65 वर्षीय किसान हृदयानंद ¨सह गुरूवार की रात शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। सुबह में घर से कुछ दूरी पर एक खेत में उनका शव मिला। उनके शरीर पर चाकू से गोदे जाने डंडे से पीटने के निशान मिले हैं।
परिजनों ने इस घटना की सूचना हुसैनाबाद थाना को दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला भूमि विवाद से भी जुड़ा हुआ हो सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें