पांडू में पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 14 हुई
संसू, पांडू, पलामू : आसन्न पंचायत चुनाव को लेकर इस बार पांडू प्रखंड में 10 पंचायत से बढ़कर 14 पंचायत
संसू, पांडू, पलामू : आसन्न पंचायत चुनाव को लेकर इस बार पांडू प्रखंड में 10 पंचायत से बढ़कर 14 पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनाव होगा। इसके लिए सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। मुखिया पद के लिए इस बार के चुनाव में तिसीबार कला पंचायत को अनुसूचित जाति अन्य, डालाकला अनारक्षित महिला, फुलिया अनारक्षित, कुटमू अन्य पिछ़डा वर्ग, पांडू अनारक्षित महिला, महुगावां अनुसूचित जाति महिला, सिलदिली अनुसूचित जाति महिला, मुसीखाप अनारक्षित महिला, कजरूकला अनारक्षित महिला व रतनाग अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पंचायत समिति सदस्य के लिए तिसीबार कला अनुसूचित जाति महिला, डालाकला अनारक्षित महिला, फुलिया अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, कुटमू के दो सीट में वार्ड एक से आठ तक अनारक्षित अन्य तथा वार्ड संख्या 09 से 16 तक अन्य पिछड़ा वर्ग, पांडू अनारक्षित महिला, महुगावां अनुसूचित जाति अन्य, सिलदिली वार्ड 01 से 07 तक अनुसूचित जाति अन्य व वार्ड संख्या 08 से 14 तक अनारक्षित अन्य, मुसीखाप अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, कजरूकला वार्ड संख्या 01 से 07 तक अनारक्षित महिला तथा वार्ड संख्या 08 से 14 तक अनारक्षित अन्य रतनाग एक 01 से 08 तक अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड संख्या 08 से 16 तक अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस बार के चुनाव में वार्ड सदस्यों की कुल संख्या 137 निर्धारित किया गया है।