Move to Jagran APP

नप उपाध्यक्ष के अनशन को बताया नौटंकी

गढ़वा : नगर पंचायत में विकास योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर युवा कांग्रेस ने आंदोलन की शुरू

By Edited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 05:52 PM (IST)
नप उपाध्यक्ष के अनशन को बताया नौटंकी

गढ़वा : नगर पंचायत में विकास योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर युवा कांग्रेस ने आंदोलन की शुरूआत किया है। इिसमें उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को जांच का निर्देश भी दिया है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा आमरण अनशन कर जनता को दिगभ्रमित किया जा रहा है। उक्त बातें युवा कांग्रेस गढ़वा के अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ु दुबे ने गुरुवार को चिनियां रोड स्थित पत्रकार वार्ता में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने नगर पंचायत के खिलाफ जोरदार आंदोलन शुरू किया तो श्रेय बटोरने के लिए उपाध्यक्ष अनशन पर बैठ गए हैं, जबकि वे खुद भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही गड़बड़ी के जिम्मेदार रहे हैं। विकास योजनाओं में बंदरबांट को लेकर नपं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष में विवाद उत्पन्न हुआ है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के चुनाव हुए ढ़ाई वर्ष बीत गए और अब उपाध्यक्ष को भ्रष्टाचार दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष अनिल पांडेय पेशा से संवेदक रहे हैं। उनके द्वारा मझिआंव-विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र में तीन सड़कों का निर्माण भी कराया गया है जिसकी जांच के लिए भी मैंने सरकार को लिखा है। जांच के बाद पता चल जाएगा कि उनके द्वारा सड़क निर्माण का कार्य किस तरह का किया गया है।

पत्रकार वार्ता में एनएसयुआई के जिलाध्यक्ष धीरज दुबे, धीरज तिवारी, धीरेंद्र ठाकुर, संजय पासवान, अंबुज पांडेय, निशांत कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.