शिक्षा और शिक्षक की स्थिति बदहाल
मेदिनीनगर : आज शिक्षा और शिक्षक की स्थिति बेहद खराब है। प्रदेश समेत पलामू जिला के विद्यालय निरंतर शि
मेदिनीनगर : आज शिक्षा और शिक्षक की स्थिति बेहद खराब है। प्रदेश समेत पलामू जिला के विद्यालय निरंतर शिक्षक विहीन होते जा रहे हैं। उक्त बातें प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्यामनारायण ¨सह ने कही। वे तरहसी प्रखंड मुख्यालय स्थित मवि में संघ की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता विनय कुमार ने की। ¨सह ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है तो दूसरी ओर 50 हजार टेट पास डिग्रीधारी सड़कों पर बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिटमेंट टेबुल का उत्क्रमित वेतनमान जो शिक्षकों का वाजिब हक है। इसे देने में सरकार अड़ंगेबाजी कर रही है। विद्यालयों में आयोग द्वारा 20 वर्षो से नियुक्त शिक्षक एक ही वेतनमान पर काम करने को विवश हैं। पारा शिक्षकों को अब तक स्थायी नहीं किया गया। यह सरकार की अदूरदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि एक अगस्त को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन में भाग लें। बैठक में प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामिबहारी दूबे, ईश्वरी गिरि, ताहिर हुसैन, संतोष कुमार ¨सह, विजय कुमार ¨सह, शंभू नारायण, मुकेश कुमार गिरि, मिथिलेश प्रजापति, पुरूषोत्तम पांडेय समेत कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। बैठक में काफी संख्या में शिक्षक शामिल थे।