राष्ट्रीय लोक अदालत आठ को
मेदिनीनगर : झालसा के दिशा निर्देश व झालसा के तत्वावधान में आठ अगस्त शनिवार को 11 बजे से व्यवहार न्या
By Edited By: Published: Wed, 29 Jul 2015 06:53 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2015 06:53 PM (IST)
मेदिनीनगर : झालसा के दिशा निर्देश व झालसा के तत्वावधान में आठ अगस्त शनिवार को 11 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुलह-समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण व्यापक पैमाने पर किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव उत्तम आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आठ अगस्त को तथा जेल अदालत 15 अगस्त को मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में आयोजित किया गया है। इसमें दोष स्वीकारोक्ति व सजा की अवधि पूर्ण करने वालों को जेल से रिहा किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें