Move to Jagran APP

सक्रिय सदस्यों को पार्टी के नीति सिद्धांत से जोड़ें : सहाय

मेदिनीनगर : महासदस्यता अभियान में पलामू जिला का आंकड़ा अच्छा रहा है। पूरे देश में चलाए गए इस अभिया

By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 06:27 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 06:27 PM (IST)
सक्रिय सदस्यों को पार्टी के नीति सिद्धांत से जोड़ें : सहाय

मेदिनीनगर : महासदस्यता अभियान में पलामू जिला का आंकड़ा अच्छा रहा है। पूरे देश में चलाए गए इस अभियान के तहत काफी संख्या में लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता हासिल की है। अब इन प्राथमिक सदस्य को सक्रिय सदस्य बनाते हुए पार्टी के नीति सिद्धांत से जोड़ने की जरूरत है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी बालमुकंद सहाय ने कही। वे शनिवार को दुर्गा मंडप में आयोजित भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने की व संचालन बीरेंद्र सिन्हा तथा विजय ओझा ने संयुक्त रूप से किया।

loksabha election banner

इस दौरान महासदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। श्री सहाय ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी लगन व परिश्रम के साथ प्रत्येक बूथ पर लोगों से संपर्क स्थापित कर बूथस्तरीय कमेटी का गठन करें। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्यामनारायण दूबे ने कहा कि कार्यकर्ता के परिश्रम व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से अच्छा परिणाम प्राप्त होता है। कार्यकर्ता देश, समाज और पार्टी के प्राण हैं। उनके अथक प्रयास से ही संगठन ने मजबूती के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया है। पलामू सांसद वीडी राम ने कहा कि कार्य को बोझ न समझें। कार्यकर्ता मन लगाकर पार्टी का विस्तार करें। संगठन व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही पार्टी लक्ष्य को प्राप्त करता है। उनकी मेहनत से ही अन्य कार्यकर्ता विधायक व सांसद बनता है। बैठक में उन्होंने अपेक्षा अनुकूल क्षेत्र के विकास में निरंतर लगे होने की बात कही।

बैठक में विपिन बिहारी सिंह, परशुराम ओझा, विनोद सिंह, नीलू मिश्रा, शिवकुमार मिश्रा, अमित तिवारी, दाऊ मिश्रा, रामप्रवेश सिंह, अविनाश वर्मा, मुकेश सिंह, मंगल सिंह, नंदलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुशील सिंह, धीरेंद्र दूबे, रवि प्रसाद, नागेंद्र उपाध्याय, श्रवण मिश्रा, कुश ओझा, दिनेश प्रसाद, प्रेमतोष सिंह, नागेंद्र उपाध्याय, संतोष सिंह, मुन्ना पांडेय, धर्मदेव यादव, ब्रजभूषण सिंह, सुदेश्वर दीक्षित, श्रीराम शर्मा, माणिकचंद्र, बिटू सिंह, अजय तिवारी, दिलीप तिवारी, रेणुका पांडेय, श्यामा द्विवेदी, रूपा सिंह, मंजू गुप्ता, उदय सिंह, अशोक सिंह, शंकर गुप्ता, शंभू प्रसाद, राजेश सिंह, पिंकू सिंह, दीपक गुप्ता, विजय कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.