तस्करी कर ले जाए जा रहे दो ट्रक मवेशी जब्त
चैनपुर, पलामू : चैनपुर थाना अंतर्गत शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग में बांसडीह गांव से गुरुवार की रात चैनप
चैनपुर, पलामू : चैनपुर थाना अंतर्गत शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग में बांसडीह गांव से गुरुवार की रात चैनपुर पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे दो ट्रकों पर लदे 66 मवेशियों को जब्त कर लिया। पशुओं को गढ़वा से रांची ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना पर की गई छापामारी में उक्त ट्रक पकड़े गए। दोनों ट्रकों को निगरानी में ले जा रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। चालक फरार हो गए। ट्रक संख्या जेएच 03एल 2311 पार 34 व ट्रक संख्या जेएच 19ए 1335 पर 32 मवेशी(गाय-बैल) लदे थे। चैनपुर पुलिस ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार एक ट्रक पर लदे 32 पशुओं को मेदिनीनगर स्थित श्री गोशाला लाकर उतारा गया। इसमें दो पशुओं की मौत हो चुकी थी। साथ ही दो अंतिम सांसे गिर रहे थे। इन पशुओं को श्री गोशाला कमेटी को सौंपा गया है। इससे ट्रक पर लदे 34 मवेशियों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बांसडीह गांव में ही उतारा गया। क्षमता से काफी अधिक संख्या में ट्रक पर ठूंसकर लदे होने के कारण दो की मौत हो गई। इसमें करीब दर्जनभर मवेशी गंभीर रूप से घायल थे। पशुओं को ग्रामीणों के हवाले रखा गया है। इधर पुलिस ने दोनों ट्रकों को निगरानी में ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें खुर्शीद अंसारी व मुर्तजा अंसारी का नाम शामिल है। दोनों को पाटन थाना निवासी बताया जाता है। पुलिस इंस्पेक्टर ताले सोरेन ने बताया कि क्षमता से अधिक लादकर परिवहन करने व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों लोगों को जेल भेजा जाएगा।