विद्यालय से गायब प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण
हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद के बीइइओ रामनाथ श्रमिक ने गुरुवार को हुसैनाबाद व हैदरनगर प्रखंड के आधा
हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद के बीइइओ रामनाथ श्रमिक ने गुरुवार को हुसैनाबाद व हैदरनगर प्रखंड के आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें कई विद्यालय में खामिया पाई। उन्होंने दीवान बिगहा, हैदरनगर बाजार, कन्या मवि हैदरनगर के अलावें बभंडी उमवि का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शिक्षको में हुए विवाद की गंभीरता से जाच की। बभंडी उमवि के प्रधानाध्यापक बिना सूचना के गायब मिले साथ ही एक शिक्षक काफी विलंब से पहुंचे। इससे बीइइओ रामनाथ श्रमिक ने स्पष्टीकरण मागा। उन्होंने कहा कि बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन संचालन संबंधित कई दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण में बीइइओ के साथ सीआरपी प्रमोद कुमार सिंह, अनिल उर्फ रोहित कुमार आदि शामिल थे।