तीन लकड़ी डिपो में लगी आग, एक करोड़ का नुकसान
जेएनएन,मेदिनीनगर : शहर के रेड़मा स्थित तीन लकड़ी डिपो (आरा मील) में रविवार की रात 10.45 बजे भीषण आग लग
जेएनएन,मेदिनीनगर : शहर के रेड़मा स्थित तीन लकड़ी डिपो (आरा मील) में रविवार की रात 10.45 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब एक करोड़ की बेशकिमती लकड़ियां व आरा मील जल कर खाक हो गई। आग इतना विकराल था कि उसे बुझाने में दमकल कर्मियों एवं पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। पलामू के एसपी मयूर पटेल रात में स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर कैंप किए रहे। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां कम पड़ गई। एसपी ने आनन-फानन में दो और दमकल गाड़ियां गढ़वा से मंगाई। सीआरपीएफ ने एक टैंकर आग बुझाने को तत्काल उपलब्ध कराया। चार दमकल गाड़ियां व एक पानी टैंकर मिलकर फिलवक्त डेंजर जोन में आग फैलने से रोका। 15 घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस आगलगी में सखुवा,सागवान, साल एवं अन्य मूल्यवान लकड़ियां जली हैं। इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रहा रही है। आगलगी में राम दुलार सिंह, सरदार संत सिंह होड़ा व दशरथ कुमार चौधरी का आरा मिल सह लकड़ी डिपू शामिल है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शहर थाना प्रभारी व्यास राम ने बताया कि तीनों आरा मील अति संवेदनशील जगह स्थित है। इस कारण पुलिस प्रशासन को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि आरा मील से महज 40 मीटर की दूर स्थित धर्मचंद पेट्रोल पंप व बगल में रेलवे ट्रैक व स्टेशन था। इसकी सुरक्षा भी जरूरी था। यदि यथाशीघ्र आग पर एक सीमा तक काबू नहीं पाया गया होता तो मंजर कुछ और होता। इधर रात्रि 10.45 बजे आरा मील से आग की लपटें शुरू हुई। देखते ही देखते पूरे डिपू में फैल गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक राम दुलार सिंह, संत सिंह होड़ा व दशरथ चौधरी की आरा मील धधक उठी। लगभग 20 मिनट के अंतराल में शहर पुलिस एवं दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। दमकल गाड़ियां कम पड़ते देख पुलिस प्रशासन ने दो दमकल गाड़ियां गढ़वा से मंगाई। सोमवार की दोपहर बाद आग को बुझाया गया। इधर सूत्रों की मानें तो रात्रि 9.30 बजे के करीब ओवर ब्रिज से एक बरात गुजरी थी। बारात में जमकर आतिशबाजी हुई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।