छेड़खानी के प्रति पुलिस उदासीन : श्रीराम सेना
मेदिनीनगर : शहर थाना पुलिस शहर में बढ़ रही छेड़खानी की घटना के प्रति उदासीन है। उल्टे ही पुलिस ऐसे मा
By Edited By: Published: Wed, 29 Apr 2015 10:48 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2015 10:48 PM (IST)
मेदिनीनगर : शहर थाना पुलिस शहर में बढ़ रही छेड़खानी की घटना के प्रति उदासीन है। उल्टे ही पुलिस ऐसे मामलों मे भुक्तभोगी पर सुलह कराने का दबाव बनाती है। यह बातें श्रीराम सेना के राज्य प्रमुख पंकज जायसवाल ने बुधवार को जारी बयान में कहा है। कहा है कि तीन मार्च को कसाई मुहल्ला निवासी अनिल कुरैशी ने कन्नीराम चौक निवासी पप्पू कांस्यकार की पुत्री के साथ छेड़खानी की थी। इसकी लिखित शिकायत शहर थाना को दी गई थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही नहीं कालेज, स्कूल या बाजार जाने वाली महिलाओं व छात्राओं के साथ सरेआम फब्तियां कसी जाती हैं। पत्र में आकाश कुमार, रोहित कुमार, सौरभ कुमार, सुमित अग्रवाल, पप्पू कुमार लाठ का नाम मुख्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें