भूकंप पीड़ितों के लिए झामुमो आज से करेगा भिक्षाटन
मेदिनीनगर : नेपाल व पड़ोसी राज्य बिहार में आए भूकंप से तबाह हुए लोगों के सहायता के लिए झामुमो भिक्षाट
मेदिनीनगर : नेपाल व पड़ोसी राज्य बिहार में आए भूकंप से तबाह हुए लोगों के सहायता के लिए झामुमो भिक्षाटन करेगा। इस दुख की घड़ी में झामुमो प्रभावित परिवारों के साथ है। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कही। वे मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। बैठक में नेपाल व बिहार में आए भूकंप से हुई भारी तबाही पर दुख व्यक्त किया गया। इस आपदा में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया गया।साथ ही श्रद्धाजलि अर्पित की गई। निर्णय लिया गया कि 29 व 30 अप्रैल को झामुमो भूकंप पीड़ितों की सहायता को भिक्षाटन कर धन संग्रह करेगा। मौके पर झामुमो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष एकबाल अहमद समेत राजमुनी मेहता, संजीव तिवारी, मनव्वर जमां, कमाल खा, संजीव कुमार तिवारी, संजय प्रसाद, देवेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।