जीवन में शिक्षा का है सर्वाधिक महत्व : विधायक
हुसैनाबाद, पलामू : हैदरनगर बीआरसी कार्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में 29 निश्शक्त बच्चों क
हुसैनाबाद, पलामू : हैदरनगर बीआरसी कार्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में 29 निश्शक्त बच्चों को ट्राइसाइकिल दी गई। मौके पर उपस्थित विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने हैदरनगर प्रखंड के 19 व मोहम्मदगंज प्रखंड के 10 निश्शक्त बच्चों को टईसाइकिल दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ विजय वर्मा व संचालन हैदरनगर मवि के प्रधानाध्यापक चक्रवर्ती सिंह ने किया। मौके पर श्री मेहता ने कहा कि निश्शक्तता अभिशाप नहीं होती। जीवन में शिक्षा का सर्वाधिक महत्व है। शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके बल पर सभी कुछ हासिल किया जा सकता है। कहा कि अनपढ व्यक्ति सबसे ज्यादा निश्शक्त होता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हैदरननगर प्रखंड को 19 व मोहम्मदगंज को 10 व हुसैनाबाद को 26 ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराया गया है। सभी निश्शक्त बच्चों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने निश्शक्त बच्चों को जूता भी उपलब्ध कराया। कहा कि शीघ्र ही हैदरनगर में कस्तूरबा गाधी आवासीय विद्यालय की स्थापना कराई जाएगी। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से गुणात्मक शिक्षा देने का आह्वान किया। बीडीओ श्री वर्मा ने कहा कि शिक्षा में सुधार अधिकारियों के स्तर से ही संभव नहीं है। इसके लिए ग्रामीणों व समाज के प्रबुद्ध लोगों के जागरूक होने की जरुरत है। मौके पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी धनेसर उराव, बीइइओ रामनाथ श्रमिक, वीरेंद्र दास, बसपा नेता विजय कुशवाहा, सीआरपी संतन सिंह, विनोद सिंह, शिक्षक रतन लाल, उदित सिंह, लेखा प्रबंधक विनय कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे।