वाहन के धक्के से पोता की मौत, दादा गंभीर
संसू, सतबरवा : राची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर रजडेरवा गाव के पास आल्टो कार के धक्के से पांच वर्षीय बा
संसू, सतबरवा : राची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर रजडेरवा गाव के पास आल्टो कार के धक्के से पांच वर्षीय बालक नवनीत कुमार की मौत हो गई जबकि उसके दादा सूरज विश्वकर्मा व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह की है। आल्टो कार राची से मेदिनीनगर की ओर जा रही थी। इसी बीच कार ने नवनीत को धक्का मार दिया। इससे नवनीत की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक के दादा सूरज विश्वकर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दादा अपने पोता नवनीत को लेकर सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच राची की ओर से मेदिनीनगर जा रही आल्टो कार ने दोनों को धक्का मार दिया। इधर सतबरवा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया। सतबरवा ओपी प्रभारी मो.रुस्तम ने मृतक के परिजनों को दाह-संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग दिया। साथ ही सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि चालक के बारे जानकारी प्राप्त की जा रही है। सूरज विश्वकर्मा व कार चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।