हड़ताल से बिजली आपूर्ति ठप
सतबरवा : प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। ज्ञातव्य हो कि विद्युत
By Edited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 10:37 PM (IST)
सतबरवा : प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। ज्ञातव्य हो कि विद्युत विभाग के मैनडेज कर्मी अपने विभिन्न मागों को लेकर रविवार से हड़ताल पर है। इस कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इधर सतबरवा सप्तहाहिक हाट बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। छोटे-छोटे उद्योग व करोबार बंद प्रभावित हो गया। विद्युत आपूर्ति ठप रहने क्षेत्र में लाखों रूपए का कारोबार प्रभावित रहा। बताते चलें कि सतबरवा प्रखंड में कुल मैनडेज कर्मियों की संख्या आठ है। इसमें रामजन्म मेहता, संतोष चौधरी, ज्वाला सिंह, मयंक, मंतोष प्रसाद, मुकेश प्रसाद, धनेश्वर मेहता, बसंत यादव का नाम शामिल है। ये सभी कर्मी हड़ताल पर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें