गीत-संगीत से बढ़ती है आपसी भाईचारगी
सतबरवा, पलामू : गीत-संगीत से आपसी भाईचारा बढ़ता है, प्रेम और गहरा होता है। उक्त बातें विधायक आलोक च
सतबरवा, पलामू : गीत-संगीत से आपसी भाईचारा बढ़ता है, प्रेम और गहरा होता है। उक्त बातें विधायक आलोक चौरसिया ने शुक्रवार की रात खामडीह गांव स्थित मवि मैदान में आयोजित दोगोला का उद्घाटन करते हुए कही। विधायक ने कहा कि व्यास भागवान की सत्य कत्था कहते हैं। हम इसे ध्यान से सुनते है। इससे ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। मौके पर उन्होंने जनसमस्या के समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि मलय डैम में फ ाटक लगाने का टेंडर हो चुका है। जल्द ही इसमें काम शुरू होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। दोगोला में व्यास प्रेम गिरी व व्यास अशोक ठाकुर के बीच मुकाबला हुआ। इन दोनों व्यास को कमेटी के आनद साव, विजय सिंह, अजय कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह मे अवधेश सिंह चेरो, ब्रह्मादेव सिंह, अवधेश पासवान, कमलेश प्रसाद, श्रीनिवास चौधरी समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।