Move to Jagran APP

लड़का-लड़की को दें समान शिक्षा

चैनपुर, पलामू : शिक्षित बच्चिया दो घरों में शिक्षा का दीप जलाती हैं। अभिभावक लड़के-लड़कियों में भेद न

By Edited By: Published: Sat, 18 Apr 2015 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2015 10:49 PM (IST)
लड़का-लड़की को दें समान शिक्षा

चैनपुर, पलामू : शिक्षित बच्चिया दो घरों में शिक्षा का दीप जलाती हैं। अभिभावक लड़के-लड़कियों में भेद न करें। दोनों को समान शिक्षा दें। उक्त बातें चैनपुर प्रखंड की प्रमुख गीता देवी ने कही। वे शनिवार को प्रखंड के आयोध्या कोल्हुआ गांव स्थित चैनपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सभाकक्ष में नारी शिक्षा विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा के बिना संपूर्ण विकास की बात बेमानी होगी। महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में पुरूषों संग कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इसका आयोजन सूचना एवं प्रसारण विभाग के क्षेत्रिय प्रचार निदेशालय पलामू ईकाई ने किया। उपप्रमुख पपलू दूबे ने कहा कि नारी शिक्षा से ही समाज का समग्र उत्थान संभव है। प्रचार निदेशालय के निदेशक एसएमएन रिजवी ने कहा कि साल दर साल घटता लिंगानुपात चिंता का विषय है। दुर्गा-सरस्वती की देश में कन्या भ्रूण हत्या शर्मनाक है। वर्ष 1961 में प्रति एक हजार पुरूष महिलानुपात 976 थी। यह 2011 में घट कर 918 हो गई है। इसके लिए पुरूष के साथ महिलाएं भी जिम्मेवार हैं। सहायक निदेश अंजनी कुमार मिश्रा ने भी नारी शिक्षा के लिए जागरूकता फैलाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की वार्डेन फुलकुमारी व संचालन शिक्षिका श्वेता सिन्हा ने किया। मौके पर शिक्षिका वर्षा कुमारी, स्नेहलता पाल समेत विद्यालय की छात्राएं मौजूद थी।

loksabha election banner

नाटक व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

चैनपुर, पलामू : नारी शिक्षा पर आयोजित कार्यक्रम में नाटक व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने लड़का-लड़की एक समान तभी बनेगा देश महान आदि विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में पुनीता को प्रथम व श्वेता व दीपा को क्रमश: द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक में प्रियंका कुमारी की टीम को पुरस्कृत किया गया। प्रमुख, उपप्रमुख व निदेशक ने सभी को पुरस्कार प्रदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.