Move to Jagran APP

निगरानी के हत्थे चढ़ा पंडवा के राजस्व कर्मचारी

पंडवा, पलामू : पंडवा अंचल के राजस्व कर्मचारी विजय चौबे को निगरानी टीम ने मंगलवार को ढाई हजार रूपए ले

By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 10:40 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 10:40 PM (IST)
निगरानी के हत्थे चढ़ा पंडवा के राजस्व कर्मचारी

पंडवा, पलामू : पंडवा अंचल के राजस्व कर्मचारी विजय चौबे को निगरानी टीम ने मंगलवार को ढाई हजार रूपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। श्री चौबे को कैंप कार्यालय पंडवा से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के छेछौरी गांव निवासी देवेंद्र कुमार मेहता ने निगरानी आईजी के पास कर्मचारी द्वारा दाखिल-खारिज करने को ले पैसे की मांग की थी। इसके बाद देवेंद्र ने आजिज होकर निगरानी विभाग के आईजी से संपर्क किया था। इसके बाद रणनीति के तहत टीम ने कर्मचारी चौबे को रंगों हाथ गिरफ्तार किया। टीम ने इसकी जानकारी पंडवा सीओ सह बीडीओ प्रीति सिन्हा को दी। इसके बाद निगरानी टीम ने चौबे को रांची लेकर चली गई। निगरानी टीम का नेतृत्व डीएसपी सुरेंद्र सलकर कर रहे थे। इसमें अनिल प्रसाद सिंह, एसके पाठक व राजेश्वर प्रसाद शामिल थे। इस संबंध में सीओ प्रीति सिन्हा ने बताया कि निगरानी टीम ने राजस्व कर्मी विजय चौबे को गिरफ्तार कर रांची ले जाने की उन्हें सूचना दी है।

loksabha election banner

बाक्स.. लोगों की जुटने लगी भींड़

पंडवा, पलामू : निगरानी टीम द्वारा कर्मचारी चौबे को पकड़े जाने की खबर फैलते ही लोगों की भींड़ जुटने लगी। प्रतिदिन मिलने वाले कर्मचारी को भी देखने के लिए लोग उत्सुक दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.