परियोजना केंद्र से नहीं करेंगे पोषाहार का उठाव
हुसैनाबाद, पलामू : स्थानीय बक्शी उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को झारखंड प्रदेश आगनबाड़ी वर्कर्स यून
हुसैनाबाद, पलामू : स्थानीय बक्शी उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को झारखंड प्रदेश आगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन राची की बैठक हुई। इसकी अध्यक्ष संघ के प्रखंड अध्यक्ष मालती पासवान ने की। बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष मुकुंद प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सेविकाओं ने निर्णय लिया कि पोषाहार का उठाव परियोजना केंद्र से नहीं करेंगे। डोर टू डोर सेंटर पर पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। यह व्यवस्था नहीं बनाई गई तो आगामी एक अप्रैल से परियोजना केंद्र से पोषाहार का उठाव ठप कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी वरीय अधिकारियों की होगी। इसके अलावा संघ की मालती देवी ने कहा कि बकाया मानदेय, मकान भाड़ा एवं पोषाहार की राशि को विमुक्त किया जाए।
मौके पर इंदिरावती देवी, गोविंदा देवी, सीमा देवी, शाति देवी, शारदा कुवंर, सिंधू कुमारी, वियोत्मा देवी, सुमित्रा देवी, प्रमिला देवी, सविता देवी, लीलवती देवी, शारदा देवी, प्रभा देवी, मानती देवी व सुषमा देवी सहित बड़ी संख्या में सेविका व सहायिका मौजूद थीं।