Move to Jagran APP

विश्रामपुर नपं के सैरातों की हुई बंदोबस्ती

विश्रामपुर, पलामू : विश्रामपुर नगर पंचायत के सैरातों की खुली डाक बोली से बंदोबस्ती हुई। पहली बार सैर

By Edited By: Published: Sun, 22 Mar 2015 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2015 10:53 PM (IST)
विश्रामपुर नपं के सैरातों की हुई बंदोबस्ती

विश्रामपुर, पलामू : विश्रामपुर नगर पंचायत के सैरातों की खुली डाक बोली से बंदोबस्ती हुई। पहली बार सैरातों की बंदोबस्ती में लोगो ने काफी संख्या में भाग लिया। बाजार व टैक्सी स्टैंड के लिए खूब बोली भी लगी। रेहला शुक्त्र व मंगल बाजार की बोली 22 राउंड तक चली। सबसे ज्यादा 3 लाख 60 हजार की बोली लगाने वाले प्रमोद दीक्षित को रेहला बाजार आवंटन किया गया। रेहला टैक्सी स्टैंड की बोली मात्र दो राउंड ही चली। रूद्र प्रताप तिवारी ने सबसे ज्यादा 1 लाख 55 हजार में रेहला टैक्सी स्टैंड को अपने नाम कराया। विश्रामपुर बाजार की बोली भी लंबी चली। 32वें राउंड में प्रदीप कुमार चौबे ने 1 लाख 51 हजार में विश्रामपुर बाजार का डाक हासिल किया, वहीं विश्रामपुर के टैक्सी स्टैंड की बोली 27 राउंड तक चली। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले प्रदीप कुमार चौबे को 3 लाख 6 हजार में विश्रामपुर टैक्सी स्टैंड आवंटित किया गया। बंदोबस्ती प्रक्त्रिया खत्म होने के बाद नप अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि विश्रामपुर नगर परिषद के विकास हेतु कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। नप के पूर्ण विकास हेतु कृत संकल्पित हूं। कार्यपालक पदाधिकारी अरूण कुमार भारती ने कहा कि विश्रामपुर नगर परिषद को सैरातों की बंदोबस्ती के माध्यम से अब साल में 10 लाख से भी ज्यादा का राजस्व प्राप्त हो रहा है। यह राशि नगर परिषद के विकास में लगाई जाएगी। बंदोबस्ती प्रक्त्रिया के दौरान उपाध्यक्ष अजय बक्सराय उर्फ बढ़कू सिंह, संतोष कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, रमेश कुमार सहित नपं के कई प्रतिनिधि व कर्मचारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.