होली सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प
मेदिनीनगर : होली शांति व सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। यह संकल्प बुधवार को स्थानीय शहर थाना परिसर में
मेदिनीनगर : होली शांति व सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। यह संकल्प बुधवार को स्थानीय शहर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रशिक्षु आइएएस आदित्य कुमार आनंद ने की। कहा कि पुलिस होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कटिबद्ध है। पुलिस इस त्योहार को लेकर काफी सतर्कता बरत रही है। उन्होंने सभी समुदाय से इस त्योहार को आपसी भाईचारगी के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर अव्यवस्था फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबद्ध की बात कही है। डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने कहा कि मेदिनीनगर आपसी भाइचारगी की एक मिसाल है। हम शहरवासियों को इसके लिए धन्यवाद देता हाूं। हमें उम्मीद है कि इस बार कि होली भी आपसी सौहार्द की मिसाल बनेगी। सदर एसडीओ सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि सभी पर्व-त्योहार आपसी एकता का संदेश देता हैं। बैठक में शहर थाना प्रभारी व्यास राम, बीडीओ जुलफेकार अंसारी, दुर्गा जौहरी, सदर सोहराब अली, इमामउद्दीन खां,मो कलाम, खलील बेग, विश्वनाथ राम घूरा , विजय ओझा, वीणा मिश्रा, अशोक सहानी, इंदू भगत, पंकज जायसवाल, गुडडू खां, दीपू चौरहसया, वकील अहमद,वसीम खां, राजेश्वर चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।