होली गीतों से सराबोर हुए अधिवक्ता
मेदिनीनगर : होली खेले रघुवीरा अवध में..समेत कई होली गीत के साथ बुधवार को अधिवक्ता संघ भवन में होली
मेदिनीनगर : होली खेले रघुवीरा अवध में..समेत कई होली गीत के साथ बुधवार को अधिवक्ता संघ भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन संघ के अध्यक्ष बलराम तिवारी ने फीता काटकर किया। मौके पर उमाशंकर मिश्र व उनके साथी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत किया। होली गीत पर अधिवक्तागण भी झूमते नजर आए। इस मौके पर अधिवक्ता संघ में पहुंचे न्यायिक पदाधिकारियों को संघ की ओर से अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर उमाशंकर सिंह ने अधिवक्ताओं की मांग पर कई भोजपुरी होली गीत व श्रृंगार रस प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर लोग झूलते नजर आए।
इधर अधिवक्ता संघ के भी सदस्य शिवकुमार तिवारी, छोटू तिवारी, सिकंदर दूबे, अखिलेश्वर प्रसाद, गौतम राणा ने होली गीत गाया। मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह, डीजे जीके दूबे, सीजेएम विश्वनाथ शुक्ला, सिविल जज संजय उपाध्याय, निबंधक चंदन, जेएम विनोद कुमार, मनोरंजन कुमार, केके मिश्रा, अधिवक्ता राजेश्वर पांडेय, वीणा मिश्रा, विनोद तिवारी, संतोष दूबे, महेंद्र तिवारी, एसएसपी देव, संतोष कुमार पांडेय, राजीव रंजन समेत सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे।