आपसी भाईचारा का पर्व है होली : भोला
पंडवा, पलामू : रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे को बढ़वा देती है। इसे सौहार्द्र से मनाने की जरूरत
पंडवा, पलामू : रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे को बढ़वा देती है। इसे सौहार्द्र से मनाने की जरूरत है। उक्त बातें पाटन पश्चिमी के जिप सदस्य रमेश सिंह उर्फ भोला सिंह ने कही। वे बुधवार को पाल्हेखूर्द में आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि लोग होली शाति पूर्ण मनाएं साथ ही सारे गिले-शिकवे दूर कर समाज व परिवार में खुशिया बाटें। कहा कि सास्कृतिक कार्यक्त्रम की परंपरा सदियों से है। संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया। मौके पर शिशिर शुक्ला, गणेश शुक्ला, जयंत शुक्ला, श्यामसुंदर शुक्ला, हरिनारायण शुक्ला, सुभाष शुक्ला, नवीन शुक्ला, बलराम शुक्ला, सहित कई लोग उपस्थित थे।
फगुआ गीत पर झूमे लोग
पंडवा, पलामू: गढ़वा के भोजपुरी कलाकार दयानंद तिवारी, शिवकुमार चौधरी ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत गाए। श्रीतिवारी ने आज बीरज में होली रे रसिया..., पनिया लाले लाल एक गउरा हमरो के चाही, भर फ ाल्गून महीना रंग में पिया सरीखे होली गीत से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौके पर दूरदर्शन कार्यक्त्रम समन्वयक सुशील कुमार, राजेश तिवारी, गुडू दूबे सहित कई कलाकार उपस्थित थे।