कांग्रेसियों ने फूंका मोदी का पुतला
लेस्लीगंज, पलामू : आम बजट के विरोध में लेस्लीगंज प्रखंड के कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र
लेस्लीगंज, पलामू : आम बजट के विरोध में लेस्लीगंज प्रखंड के कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन रविवार की शाम किया। इसके पूर्व लोगों ने बाजार चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित की। इसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णकांत दूबे ने की। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तारकेश्वर पासवान ने कहा कि आम बजट से भाजपा का जनविरोधी मुखौटे का पर्दाफाश हो गया है। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाकर केंद्र सरकार किसानों को जमीन से बेदखल करने की साजिश रच रही है। जिला महासचिव मुकेश यादव ने कहा कि आम बजट गरीबों के लिए नहीं बल्कि कारपोरेट घरानों के लिए है। बजरंगी प्रसाद ने कहा कि इस बजट से महंगाई और बढ़ेगी। भाजपा ने महंगाई को चुनावी मुद्दा बनाया था। बावजूद बजट आते ही डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ गई। मालभाड़ा बढ़ने से महगांई बढ़गी। पुतला दहन कार्यक्रम में रामप्रकाश तिवारी, सुनील कुशवाहा,रवींद्र तिवारी, मो.कलाम आजाद, प्रवेश वर्मा, सुधीर सिंह, अजय साहू समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।